फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दोस्तों ने शराब के नशे में युवक को मारी थी गोली

Sun, 12 Oct 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गरथोलिया गांव में निकासन कार्यक्रम के दौरान हुई देव यादव की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शुरुआती जांच में जिस घटना को हर्ष फायरिंग बताया जा रहा था, वह दरअसल आपसी विवाद में हत्या का मामला था। शराब के नशे में कहासुनी के बाद दो दोस्तों ने देव को गोली मार दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन




मुंशीगंज के मुराईन का पुरवा गरथोलिया गांव में सोमवार रात निकासन कार्यक्रम के दौरान देव यादव (19) को गोली लगने से मौत हो गई थी। उस समय मामला हर्ष फायरिंग के रूप में सामने आया था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को घटना में नई जानकारी मिली। शुक्रवार रात मृतक के पिता रामयश यादव की तहरीर पर गांव के सत्यम यादव और नोहरेपुर निवासी आशीष यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।



इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों को चंदौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सत्यम ने बताया कि निकासन कार्यक्रम के दौरान तीनों ने साथ में शराब पी थी। उसी दौरान देव और सत्यम के बीच कहासुनी हुई थी। देव के गाली देने पर सत्यम भड़क गया था। नशे की हालत में उसने देव को नाचते समय साइड में ले जाकर गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद दोनों आरोपी घायल देव को अस्पताल ले गए ताकि शक न हो सके, लेकिन बाद में भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें