फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 03 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। कस्बे के वार्ड नंबर चार में किराये के मकान में रह रहे युवक का शव बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के सदर क्षेत्र के पलटन बाजार निवासी सूरज पाठक (27) अपने परिवार के साथ मुसाफिरखाना कस्बे में रह रहे थे। उनके पिता कृपाशंकर कस्बे में बाटी-चोखा की दुकान चलाते हैं। परिवार किराये के मकान में रहता है। बताया गया कि बुधवार रात सूरज अपने कमरे में गया था। काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई।

रात करीब साढ़े 11 बजे दरवाजा खोलकर देखा गया तो वह गमछे के सहारे छत की रॉड से फंदे से लटका मिला। परिजन उसे उतार कर नीचे लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की मां का दो दिन पहले सिर का ऑपरेशन हुआ है और वह कोमा में हैं। घटना की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। बेटे की मौत से पिता और भाई गहरे सदमे में हैं। रिश्तेदार परिवार को संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन



थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के मानसिक तनाव में रहने और नशे की लत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें