फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 24 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जामों के पूरे दृगपाल सिंह गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी। जामों के पूरे दृगपाल सिंह गांव निवासी पिंटू (24) का शव बुधवार सुबह जंगलरामनगर स्थित आम के बाग में पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामकरन के मुताबिक उनका बेटा पिंटू रिश्तेदार अरविंद के साथ जंगलरामनगर स्थित आम का बाग पांच साल के लिए किराये पर लेकर उसकी देखभाल करता था। इन दिनों बाग में पेड़ों की निराई-गुड़ाई और दवाओं के छिड़काव का काम चल रहा था। अरविंद के अनुसार मंगलवार शाम बाग की देखभाल करने के बाद सभी लोग सो गए थे।

बुधवार सुबह उठने पर बगल के आम के पेड़ पर पिंटू का शव गमछे के सहारे लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों और बाग में मौजूद लोगों के मुताबिक पिंटू का किसी से विवाद होने की जानकारी नहीं है। पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर शव लटका मिलने से घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है।
विज्ञापन


मृतक के पास मोबाइल भी नहीं मिला। इससे पुलिस को घटना से पहले की उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने में परेशानी हो रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बेटे के शव से लिपट कर बिलखती रही मां
पिंटू की मौत होने से मां द्रोपदी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रहीं। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। भाई दुर्गेश और मिंटू भी गमगीन रहे। पिता रामकरन बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें