फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेटियों ने दौड़ लगाकर दिया सुरक्षा का संदेश

Sun, 12 Oct 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज बाजार में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिला पुलि
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को अमेठी में महिला सुरक्षा और सम्मान का सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से विशेष दौड़ का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गौरीगंज से शुरू हुई यह दौड़ कोतवाली गौरीगंज और सब्जी मंडी तिराहा होते हुए वापस पुलिस कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।
विज्ञापन



दौड़ में शिवमहेश बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। बालिकाओं ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान यही है देश की पहचान जैसे नारों से वातावरण उत्साहपूर्ण बना दिया। दौड़ समाप्त होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय सिखाए और महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं जैसे 1090, 112, 1076, 1098, 181, 1930, 102 और 108 की जानकारी दी। छात्राओं को सुरक्षा संबंधी पंफलेट भी वितरित किए गए।


अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइंस श्वेताभ भास्कर, निरीक्षक कंचन सिंह, मीरा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें