फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 31 लाख से पक्का बनेगा पछेला संपर्क मार्ग

Sun, 12 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शाहगढ़ ब्लॉक के पछेला गांव का संपर्क मार्ग जल्द ही पक्का होगा। लंबे समय से खराब इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है, लेकिन जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। अब 31 लाख रुपये से 400 मीटर लंबे इस मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन



वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पछेला गांव में 167 परिवार निवास करते हैं। करीब छह हजार से अधिक लोग इस मार्ग से सीधे लाभान्वित होंगे। बरसात में कच्चा रास्ता दलदल में बदल जाने से बच्चों को स्कूल, मरीजों को अस्पताल और किसानों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी होती है।


ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सड़क बनने से सफर सुगम होगा। गांव निवासी गोविंद प्रसाद ने कहा कि पक्की सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इससे न केवल गांव के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के इलाकों में व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन



दो माह में पूरा होगा कार्य
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन किया जा चुका है। मानक के अनुसार दो माह में मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें