फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्र-छात्राओं के नृत्य और गीत ने मोहा मन

Sun, 15 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के बीएचईएल ​​स्थित केंद्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृत
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस शनिवार को बीएचईएल जगदीशपुर में मनाया गया। इसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग के छात्रों ने समूह गीत, समूह नृत्य, गिद्दा लोक नृत्य और योग नृत्य से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन




कक्षा आठ की छात्रा इशिका गुप्ता और कक्षा सात के भानु प्रताप सिंह ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऐतिहासिक यात्रा पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि बीएचईएल जगदीशपुर के महाप्रबंधक प्रोडक्शन एमएस नेगी एवं विशिष्ट अतिथि बीएचईएल के हेड फाइनेंस नीरज ठाकुर ने बताया कि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक पद पर नियुक्त किए गए संजय मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति केंद्रीय विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं।


वर्तमान में पूरे देश में कुल 1253 केंद्रीय विद्यालय हैं। इस वर्ष केंद्र सरकार ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। विद्यालय के प्राचार्य अंबरीश कुमार गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय भेल जगदीशपुर के योगदान, प्रयास और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिक्षक राजीव रंजन गौड़ ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के छात्र गरिमा चौरसिया और अभिनव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें