फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

Sat, 12 Jul 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज टिकरिया-पंडरी मार्ग पर बिसूरा और संभावा के बीच बुधवार को हुए सड़क हादसे में गुदुनपुर निवासी बृजलाल (48) की जान चली गई।
विज्ञापन



भाई जगलाल कश्यप के अनुसार बृजलाल साइकिल से रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। इसी दौरान अर्जुनपुर की ओर से आ रहे अन्नीबैजल निवासी राजकुमार उर्फ बीता की तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल असैदापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें