फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीटी स्कैन मशीन खराब, जांच न होने से मरीजों को परेशानी

Fri, 23 Jan 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मेडिकल कॉलेज में लगी सीटी स्कैन मशीन का पॉवर माड्यूल जले 16 दिन बीत चुके हैं लेकिन इसको अब तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। लेटलतीफी का आलम ये है कि अभी तक वो पार्ट नहीं मंगाया गया, जिससे मशीन दोबारा चालू हो सके।
विज्ञापन



वहीं सेंटर में तैनात कर्मचारी भी मरीजों या तीमारदारों को मशीन ठीक होने के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा रहा है। बृहस्पतिवार को हजिरवा निवासी हरि प्रसाद बेटे दुर्गेश को लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। दुर्गेश का सीटी स्कैन होना था। हरि प्रसाद परचा बनवाकर सीटी स्कैन सेंटर गए तो उन्हें बिना सही जानकारी दिए लौटा दिया गया।


उन्होंने बताया कि वह 14 दिनों में चार बार मेडिकल कॉलेज आ चुके हैं। कोई ये भी नहीं बताता कि कब तक मशीन सही हो पाएगी। सीटी स्कैन मशीन खराब होने से हरि प्रसाद जैसे करीब 25 से 30 मरीजों को रोजाना मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन



जितेंद्र ने बताया कि उन्हें भी सीटी स्कैन जांच करानी है। 15 दिनों से जांच नहीं हो रही है। यहां आने के बाद किराये के साथ समय का नुकसान हो रहा है। यहां तैनात टेक्नीशियन से जानकारी करने पर गोल-मोल जवाब दिया जाता है और बड़े अधिकारियों से जानकारी करने की सलाह दे दी जाती है। जांच न हो पाने के कारण मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा है। कोलवा निवासी राम कुमार और जुगराजपुर निवासी गोपी मिश्र ने बताया कि जांच न होने से मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी समस्या पर समुचित जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें