ग्रुप केंद्र और रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र त्रिसुंडी में सलामी लेते सीआरपीएफ महानिदेशक। स्रोत: विभ
भादर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को ग्रुप केंद्र और रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर प्रशिक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था और जवानों के कल्याण संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों से संवाद करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया।
महानिदेशक ने ग्रुप केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित सैनिक सम्मेलन में जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए परिचालन क्षमता और प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रुप केंद्र में नवस्थापित गैस गोदाम का उद्घाटन भी किया। जवानों की प्रशासनिक मैस में भोजन कर व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर अपर महानिदेशक दीपक कुमार, महानिरीक्षक अनिल कुमार, उपमहानिरीक्षक एसके सिंह, उपमहानिरीक्षक मदन कुमार, कमांडेंट मनीष कुमार मीणा, कमांडेंट विनय कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।