फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दूसरे दिन 446 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Sat, 04 Jul 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पर सत्यापन के लिए कतार में खड़ी महिला अभ्य​​र्थियां। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 12 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (टीईटी) परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के बीच परीक्षा हुई। सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। दोनों पालियों में कुल 9,216 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 8,770 ने परीक्षा दी, जबकि 446 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पहली पाली में 4,608 में से 4,368 अभ्यर्थी उपस्थित और 240 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4,608 में से 4,402 ने परीक्षा दी, जबकि 206 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।


एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने इंदिरा गांधी डिग्री कॉलेज, रणंजय इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें