फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दंपती को आठ वर्ष की सजा, लगाया जुर्माना

Mon, 27 Jul 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पिटाई के बाद युवक की मौत के करीब नौ वर्ष पुराने मामले में रायबरेली की अदालत ने दंपती को दोषी ठहराते हुए आठ-आठ वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


अदालत ने मोहनगंज थाना क्षेत्र के मनी मनोहर गांव निवासी महेश प्रसाद और उनकी पत्नी मालती को दोषी करार दिया। अभियोजन के अनुसार वर्ष 2017 में दोनों ने गांव के रोहित की लाठी-डंडों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला अदालत पहुंचा।


सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों, दस्तावेजों और गवाहों के बयानों का परीक्षण किया गया। इसके बाद अदालत ने दोनों को दोषसिद्ध मानते हुए आठ-आठ वर्ष के कठोर कारावास और 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि अर्थदंड जमा न करने पर दोनों को तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें