फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में लगातार कोरोना मरीजों के मिलने के साथ ही इस बीमारी को हराने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब तक जहां कोरोना से36 मौतें हुई हैं वहीं 3,433 ने कोराना महामारी को परास्त कर लोगों में उम्मीद भी जगाई है। शुक्रवार सुबह मिली रिपोर्ट में अलग-अलग ब्लॉक के सात लोग पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का पहला मरीज पांच मई को मिला था। इसके बाद मरीज मिलने की रफ्तार लगातार घटती-बढ़ती रही है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोशिश से जिले में प्रतिदिन मिलने वाली मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। शुक्रवार सुबहअलग-अलग स्थानों से संग्रहीत 1,434 नमूनों में मात्र सात लोग पॉजिटिव मिले। इतना ही नहीं शुक्रवार को छह कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी हुए। जांच रिपोर्ट में गौरीगंज ब्लॉक के मऊ व राघीपुर गांव के एक-एक, सिंहपुर ब्लॉक के सरैया सलारपुर, शुकुल बाजार के इक्काताजपुर, मुसाफिरखाना के पिंडारा ठाकुर व जगदीशपुर के दोहरी गांव के एक-एक लोग पॉजिटिव पाए गए। डीएम अरुण कुमार ने मरीजों की हालत व उनकी सुविधा के अनुसार उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए पहले से गठित टीमों को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व सैपलिंग के साथ बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,569 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 3,433 ठीक हो चुके हैं। 36 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय में 100 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें