फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: काम पर लौटे संविदाकर्मी

Sat, 24 May 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मी बृहस्पतिवार देर रात काम पर लौट आए। शुक्रवार को कर्मचारी आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए फाॅल्ट व क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुट गए।
विज्ञापन



ऊर्जा निगम में तैनात जिले के करीब 500 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मी प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार रात आए तेज आंधी तूफान के कारण मोहनगंज, तिलाेई, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना सहित अन्य उपकेंद्र क्षेत्रों में खंभे व लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजलीआपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार सुबह से ही कर्मियों ने मरम्मत का कार्य करना शुरू कर दिया। दोपहर बाद तक अधिकतर क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल हो गई है लेकिन कुछ जगह अभी भी समस्या जस की तस है।


वहीं, अन्य स्थानों पर देर शाम तक कर्मी क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण इस उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आउटसोर्सिंग संगठन के जिला महामंत्री अरुण मिश्र ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। 70 फीसदी से अधिक कार्य दोपहर तक पूरा कर लिया गया है। देर शाम तक शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




अधीक्षण अभियंता रविकांत ने बताया कि करीब 99 फीसदी आपूर्ति बहाल करा दी गई है। बृहस्पतिवार तक जहां 400 शिकायतें आती थी। आज सिर्फ तीन शिकायतें छोटी समस्याओं को लेकर आई हैं। बताया कि क्षतिग्रस्त खंभा व लाइनों की भी मरम्मत कराकर देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें