फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 24 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य लोेग। स्रोत- आय
विज्ञापन
अमेठी। शहर में शुक्रवार शाम व्यापारी प्रकोष्ठ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अमेठी के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सेना के जयघोष से शहर गूंज उठा। भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान लगे जाम में घंटेभर तक राहगीर फंसे रहे।
विज्ञापन




तिरंगा यात्रा गौरीगंज रोड से शुरू होकर सगरा तिराहा, गांधी चौक, आंबेडकर तिराहा, राजर्षि तिराहा होते हुए गांधी चौक पर यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा की अगुवाई जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने की। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जय हिंद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि देश की सेना के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी, राजेश अग्रहरि ने भी संबोधन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी, अमित शुक्ल, सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेम नारायण तिवारी, पंकज शुक्ल, राकेश त्रिपाठी, फूल चंद कसौधन, देव नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भेंटुआ में भी भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा बाजपेई के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें