फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिथिल हुआ रेलवे फ्लाईओवर निर्माण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। विद्युत लाइन शिफ्टिंग तथा अतिक्रमण नहीं हटने से शहर में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य शिथिल हो गया है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते जहां ककवा एवं किठावर रोड के व्यवसायियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है वहीं बड़ी संख्या में शहर आने वाली जनता प्रतिदिन हलकान हो रही है।
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने को लेकर ककवा रोड रेलवे क्रॉसिंग 102-बी पर फ्लाईओवर निर्माणाधीन है। फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य शिथिल चल रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि स्थानीय प्रशासन की ओर से फ्लाईओवर के निर्माण की जद में आने वाले अतिक्रमण को खाली करने के संबंध में चिन्हांकन करते हुए नोटिस दे दी गई थी।
साथ ही निर्माण की जद में आने वाले विद्युत पोलों को शिफ्ट किए जाने को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। बावजूद इसके अब तक जहां विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं हो सका, वहीं प्रशासन की ओर से निर्माण की जद में आने वाले अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है।
चिह्नित अतिक्रमण एवं विद्युत पोल शिफ्ट नहीं किए जाने के चलते निर्माण कार्य कच्छप गति से चल रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रतिदिन शहर आने वाली जनता हलकान हो रही है। किठावर मार्ग एवं ककवा मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को जर्जर डायवर्जन रूट से लंबी दूरी तय कर शहर पहुंचना पड़ रहा है।
आलम यह है कि 500 मीटर दूरी तय करने के लिए लोगों को सात किलोमीटर से अधिक का सफर तय करना पड़ रहा है। जिसके चलते गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर सुबह जाम की समस्या जटिल हो जाती है।
राहगीर घंटों जाम में फस कर परेशान रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराए जाने को लेकर आ रही समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते नहीं हो सकी शिफ्टिंग
पावर कारपोरेशन के जेई अतुल कुमार ने बताया कि टेंडर हो गया है। सड़क के मध्य से दोनों किनारों पर नौ मीटर पर विद्युत पोल लगाकर लाइन शिफ्ट की जानी है। कहा कि अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जिसके चलते लाइन शिफ्टिंग का कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें