फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्टिविटी बाधित, 18 दिन से लेन-देन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय कस्बा स्थित डाकघर की कनेक्टिविटी पिछले 18 दिनों से बाधित है। ऐसे में जहां उपभोक्ता जमा निकासी नहीं कर पा रहे हैं वहीं कर्मचारी भी लोगों की शिकायतें सुनकर परेशान हैं। कनेक्टिविटी सही हो सके इसके लिए पोस्टमास्टर की शिकायत पर जिम्मेदार फाल्ट दूर कर सही करने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में संचालित डाकघर जिम्मेदारों की ओर देखरेख में बरती जा रही लापरवाही का शिकार हो गया है। आलम यह है कि सात अगस्त से बाधित हुई डाकघर की नेटर्विंकग कनेक्टिविटी 18 दिन बीत जाने के बावजूद सही नहीं हो सकी है। ऐसे में जहां डाकघर में रजिस्ट्री, मनीआर्डर, राष्ट्रीय विकास पत्र, कन्या सुंमगला योजना समेत बचत व अन्य खातों का काम पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। इसकी वजह से डाकघर में प्रतिदिन दो लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
डाकघर में कार्य बाधित होने से खाताधारकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। डाकघर में लेन-देेन के साथ आवश्यक कार्य बाधित होने से परेशान पोस्टमास्टर ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। पोस्टमास्टर ने बताया कि मोडम खराब होने से नेटवर्क फेल हो गया है। अधीक्षक सूबेदार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी होने के बाद बीएसएनएल कर्मियों के साथ फाल्ट सही करने की कोशिश चल रही है। जल्द ही फाल्ट सही कर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें