फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाहुल व प्रियंका से बदसलूकी पर बिफरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। हाथरस पीड़िता के परिवारीजनों से मिलने जा रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ हुई बदसलूकी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता शाम को सड़क पर उतर पड़े। कार्यकर्ताओं ने टांडा-बांदा हाईवे जाम कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस वालों से कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 25 कार्यकर्ताओं को पकड़कर शहर से 13 किलोमीटर दूर छोड़ दिया।
हाथरस की घटना के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका वाड्रा से गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बदसलूकी की आंच शाम होते-होते अमेठी पहुंच गई। शाम करीब पांच बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल की अगुवाई में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए।
विज्ञापन

पुलिस को भनक लग पाती इसके पहले कांग्रेसी केंद्रीय कार्यालय से निकलकर जामो तिराहे पर पहुंचे और टांडा बांदा हाइवे पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता योगी व मोदी के विरोध में नारे लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ गौरीगंज संतोष सिंह प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी के अलावा कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
सीओ ने कांग्रेसियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे लगातार उग्र होते गए। अंत में पुलिस ने वज्र वाहन मंगवाकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 25 कार्यकर्ताओं को जबरन वाहन पर लाद लिया और 13 किलोमीटर दूर मुंशीगंज ले जाकर छोड़ दिया।
इस दौरान भी कांग्रेसी लगातार सरकार को तानाशाह बताते हुए नारेबाजी करते रहे। धरना-प्रदर्शन में फतेह बहादुर, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह ‘पंकज’, शकील इदरीसी, अनुज तिवारी, अवनीश मिश्र सेनानी, राम प्रताप पांडेय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें