फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को पार्टी कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश को देखते हुए देर शाम प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए विरोध करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की। हालांकि कोई भी कांग्रेसी बैठक में बनी रणनीति का खुलासा करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम कौहार स्थित सम्राट साइकिल कारखाना में विस्थापित किसानों की भूमि वापस करने के बहाने बुधवार को भाजपाइयों की ओर कार्यालय में घुस कर प्रदर्शन करने व राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश बढ़ गया है। हालांकि मौके पर जिलाध्यक्ष कही सूझबूझ व पुलिस की ओर से कार्यालय का गेट बंद कर लेने से मौके पर स्थिति बिगड़ने से बच गई।
कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराते हुए नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू देर शाम शहर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेतृत्व की ओर से लगातार शांत रहने के निर्देश से भाजपाइयों का मनोबल बढ़ गया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से विरोध करने व उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने की मांग करने लगे। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे मामले की विस्तार से जानकारी लेते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की।
बैठक के दौरान मीडिया कर्मियों द्वारा फोटो व वीडियो बनाने के दौरान हुए विवाद से प्रदेश अध्यक्ष की प्रेसवार्ता नहीं हो सकी। बैठक के दौरान बनाई गई रणनीति के बारे में कोई भी कार्यकर्ता कुछ बोलने से बचता रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें