फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: व्यापारी का मकान ढहाने पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Mon, 29 Jun 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.तिलोई सीओ कार्यालय का घेराव करने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता।-संवाद
विज्ञापन
तिलोई। शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी में व्यापारी गजेंद्र कुमार गुप्ता का पैतृक मकान ढहाए जाने के मामले में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस नेता सुनीता सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय का घेराव कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और क्षेत्राधिकारी के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि चार दिन पहले दबंगों ने बुलडोजर से व्यापारी का पैतृक मकान ढहा दिया और प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया।



पीड़ित गजेंद्र कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने जबरन मकान गिराकर कब्जा करने का प्रयास किया। क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि निजी संपत्ति से जुड़े निर्माण विवाद में पुलिस सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें