फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 29 Jun 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भेटुआ ब्लॉक के संडीला गांव में रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता रिंकी उर्फ रोली शर्मा (20) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



संडीला गांव निवासी साजन शर्मा की शादी दो वर्ष पूर्व सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र के भटपुरवा निवासी रिंकी उर्फ रोली शर्मा से हुई थी। परिजनों के अनुसार रविवार शाम वह अपने एक वर्षीय बेटे को लेकर घर के बगल स्थित पुराने मकान में कपड़े धोने की बात कहकर गई थीं। काफी देर तक नहीं लौटीं तो छोटी ननद वहां पहुंची।


उसने रिंकी को साड़ी के फंदे के सहारे बांस से लटका देखा और शोर मचाया। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय, फोरेंसिक टीम और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मायके पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें