फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं हो रहा शिकायतों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों का निस्तारित समय पर नहीं किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान 123 अफसरों के पास 1,165 शिकायत लंबित होने का मामला सामने आने पर नाराज डीएम ने सभी को नोटिस जारी कर लंबित शिकायतों को तत्काल निस्तारित करते हुए जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने शुक्रवार को पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण व प्रगति की समीक्षा की तो जिले में 123 अफसरों के स्तर पर 1,165 शिकायतें अनिस्तारित व डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंचने के करीब मिलीं।
अफसरों की ओर से शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
नोटिस में उनके स्तर पर लंबित शिकायतों का ब्यौरा देते हुए दो दिन में शिकायतों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर करने के साथ शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेते हुए समुचित जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने पोर्टल पर लंबित शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम की ओर से जारी नोटिस सार्वजनिक होने के बाद विभागों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें