फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जगह-जगह भंडारा, गूंजे बजरंगबली के जयकारे

Wed, 20 May 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर में ज्येष्ठ मंगलवार पर प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। गढ़ामाफी स्थित 52 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर, सरायभागमानी पांडेयपुर चौराहा, अमेठी के हनुमानगढ़ी सहित विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और पूजन कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन



सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारा कर प्रसाद बांटा गया। देर शाम तक मंदिरों और भंडारों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

शाहगढ़ में स्थित अस्पताल तिराहे पर मंगलवार दोपहर शरबत और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं मुसाफिरखाना-गौरीगंज हाईवे पर सैनिक स्कूल मोड़ के पास भी राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। गरथोलिया स्थित बाबा धाम पर शरबत वितरित हुआ। भेंटुआ के सनहा गांव में सुंदरकांड पाठ के उपरांत ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




बजरंगबली को अर्पित किया भोग
संग्रामपुर। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को विशेषरगंज बाजार में भंडारे का आयोजन किया गया। रामगढ़ निवासी प्रदीप सिंह उर्फ कप्तान की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया। इसके बाद हनुमान मंदिर में भोग अर्पित कर भंडारा शुरू किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह, विकास सिंह, मनीष मिश्र, आशीष मिश्र, हंसराम सिंह, बृजेश मिश्र, राम सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।



श्रद्धालुओं ने मनाई हनुमान जयंती
जामों। जेठ के मंगलवार को कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचलों में हनुमान जयंती मनाई गई। कस्बे के एक प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडेय की अगुवाई में सुंदरकांड का पाठ हुआ। हवन-पूजन के बाद श्री शंकर बूढे़ बाबा मंदिर पर पहुंच कर लोगों ने घंटे का दान कर पूड़ी एवं छोले का प्रसाद बांटा। वारिसगंज तिराहे पर मनोज कुमार पांडेय की टीम ने राहगीरों को शरबत पिलाया।



सुंदरकांड का पाठ कर बांटा प्रसाद
तिलोई। पाकर गांव में 70वां सुंदरकांड पाठ हुआ। राम भक्तों ने 108 पाठ का संकल्प लिया है। तहसील मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ पूरा होने पर बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संतोष मिश्र, धर्मेंद्र मौर्य, उमाकांत शुक्ल, विनोद मिश्र, मनोज तिवारी, शुभम मिश्र ,पिंटू शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें