फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली दे रही झटका, लोगों की नींद हराम

Wed, 20 May 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रात में की जा रही चार घंटे से अधिक की कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। मुख्यालय पर भी बिजली आपूर्ति नियमित न होने से शहरवासी परेशान हैं। अमेठी, तिलोई, जगदीशपुर और गौरीगंज खंड में रात में बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन



शुकुलपुर उपकेंद्र क्षेत्र में सोमवार शाम से शुरू हुई कटौती का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। उपभोक्ताओं के मुताबिक रात नौ बजकर 50 मिनट पर बिजली कट गई, जो रात 12 बजे बहाल हुई। इसके आधे घंटे बाद ठप हुई आपूर्ति रात 2:40 बजे बहाल हुई। वहीं बेनीपुर, पीठीपुर और खरौना उपकेंद्रों पर भी सोमवार रात करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली न रहने से पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद पड़े रहे। व्यापारी अमित सिंह ने कहा कि रातभर आपूर्ति टिक ही नहीं रही थी। गृहिणी पूजा मिश्रा ने बताया कि बच्चे गर्मी से परेशान होते रहे। एसडीओ कमलेश कुमार ने कहा कि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की जा रही है।


अघोषित बिजली कटौती से परेशानी

शाहगढ़। पनियार पावर हाउस से शाहगढ़ बाजार, सीएचसी, ब्लाॅक कार्यालय, बीआरसी ऑफिस, पशु चिकित्सालय, बैंक, पोस्ट ऑफिस, कृषि विभाग सहित गांवों को 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। लगातार हो रही कटौती से व्यापारी, किसान और घरेलू उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा निवासी ग्रामीण बृजलाल अग्रहरि, राम सजीवन ने कहा कि दिन और रात में बिजली आपूर्ति का तय समय न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन



बिजली न मिलने से जागकर बितानी पड़ रही रात

जगदीशपुर। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में रात के समय हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रनकापुर निवासी आशुतोष, अयोध्या, पीरपुर के रामनेवाज, पालपुर के अमरजीत सहित ग्रामीणों का कहना है कि रात में बिजली कटने से नींद हराम हो गई है। लोग जागकर रात गुजार रहे हैं। उपखंड अधिकारी जगदीशपुर अनमोल सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग और तकनीकी कारणों से आपूर्ति प्रभावित हो रही है।



रात में कई बार हुई ट्रिपिंग
तिलोई। मोहनगंज उपकेंद्र से संबंधित गांवों की बिजली रात में 10 से 12 बजे तक निर्धारित रोस्टिंग के अलावा कई बार गुल हुई जिससे उपभोक्ताओं को रतजगा करना पड़ा। खानपुर चपरा फीडर में सबसे अधिक ट्रिपिंग हुई है। रजनपुर निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनमानी बिजली कटौती की जा रही है। 18 घंटे की जगह 10 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें