फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ठंड ने बढ़ाई हृदय रोगियों की दिक्कत

Mon, 27 Oct 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड शुरू होते ही हृदय रोगियों की टेंशन बढ़ने लगती है। चिकित्सक इस मौसम में हृदय रोगियों का इलाज करने संग अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। अस्पतालों में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन



इन दिनों ठंड शुरू हो गई है। ठंड के चलते हृदय रोगियों और रक्तचाप के मरीजों की समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। ऐसे में लापरवाही से लकवा और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सतेंद्र तिवारी ने बताया कि ठंड में अचानक बीपी बढ़ने का भी खतरा रहता है। इससे दिमाग के नसों की धमनियां सिकुड़ने लगती हैं। इससे रक्तचाप, सीने में दर्द और हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की समस्याएं बढ़ जाती हैं।


हवा ठंडी होने के चलते दमा के मरीजों को दिक्कत बढ़ जाती है। ठंड में नसों में सिकुड़न की वजह से हृदय रोगियों को परेशानी होती है। डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि रक्तचाप व हृदय रोगी ठंड के दिनों में विशेष सावधानी बरतें। चिकित्सक शराब का सेवन नहीं करने, ठंड से पूरा बचाव करने और रात का खाना जरूर खाने की सलाह दे रहे हैं। हार्ट अटैक जैसी बीमारी को लेकर जागरूकता के बाद भी बीमारी के प्रति लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण इलाके से आने वाले लोग इस बीमारी को लेकर पहले झाड़फूंक कराते हैं, जब मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है, तब अस्पताल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





इंसेट
इन बातों का रखें ध्यान

दवा समय पर लें।
ठंड में बाहर न निकलें।
गर्म कपड़े पहनें।
हमेशा गर्म खाना खाएं।
व्यायाम घर के अंदर ही करें।
दिक्कत होने पर डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें