फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवी सीजन में तीन हजार हेक्टेयर में होगा कलस्टर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। किसानों को खेती किसानी के प्रति जागरूक करने तथा आधुनिकीकरण को विकसित करने के लिए जिले में गेहूं, चना व मसूर की तीन हजार हेक्टेयर में कलस्टर प्रर्दशन के तहत खेती होगी। शासन ने प्रदर्शन के लिए बीज आंवटित करते हुए विभाग को प्रदर्शन करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन का पत्र मिलने के बाद कृषि विभाग ने कलस्टर प्रदर्शन के लिए इच्छुक किसानों से ऑनलाइन आवेदन करते हुए हॉर्ड कापी कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया है।
खेती-किसानी को प्रोत्साहित कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए जिले में रवी सीजन में अलग-अलग फसलों की कल्स्टर खेती कृषि विभाग कराएगा। हरित क्रांति विस्तार (व्रिगिन ग्रीन रिवोलेशन इस्टर्न इंडिया) के तहत 2800 हेक्टेयर तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत चना मसूर का 100-100 हेक्टेयर कलस्टर प्रदर्शन के माध्यम से खेती कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए गेहूं, चना तथा मसूर की खेती कराने के लिए बीज आवंटित करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। शासन से आवंटन मिलने के बाद कृषि विभाग ने गौरीगंज व सिंहपुर में 300-300 हेक्टेयर तो अन्य 11 विकास खंडों में 200-200 हेक्टेयर गेहूं का तो चना की खेती के लिए भादर ब्लॉक में 50 हेक्टेयर तो मुसाफिरखाना व सिंहपुर में 25-25 हेक्टेयर तथा मसूर की खेती के लिए बाजार शुकुल व जगदीशपुर में 50-50 हेक्टेयर कल्स्टर प्रदर्शन का प्रस्ताव तैयार किया है।
ब्लॉकवार आवंटन तैयार करने के बाद जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने इच्छुक किसानों से ऑनलाइन आवेदन करते हुए हॉर्ड कापी कार्यालय में जमा करने को कहा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र किसानों को बीज आवंटित करते हुए अधिकारियों की देखरेख में आधुनिक यंत्रों के सहारे खेती कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत चिन्हित किसानों को गोदाम से पूरे दाम पर बीज व उर्वरक की खरीद करनी होगी। खरीद के बाद अनुदान की राशि किसान के खाते में सीधे आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कल्स्टर प्रदर्शन के अतिरिक्त जिले में किसानों को गुणवत्ता परक बीज मुहैया कराने के लिए सामान वितरण योजना लागू है। योजना के तहत पंजीकृत किसान ब्लॉक गोदाम से गेहूं, मसूर व चने का बीज क्रय कर सकते हैं। बीज क्रय करने के बाद रसीद अपलोड होने के बाद किसानों के खाते में गेहूं की खेती का लक्ष्य शासन से मिलने के बाद 50 प्रतिशत अनुदान राशि खातेे में ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें