फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिनभर छाए रहे बादल, हल्की बारिश होने की संभावना

Tue, 27 Feb 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। फरवरी माह में लगातार मौसम बदलाव जारी है। सोमवार को एक बार फिर से बादल छाने लगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 24 घंट में हल्की बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश हुई तो गेहूं छोड़ अन्य फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन


फरवरी माह के अंतिम पखवाड़े में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम शुष्क रहने के चलते ओर तेज धूप निकलने से लोगों को जहां सर्दी से राहत मिली हैं, वहीं पर बढ़ते तापमान के कारण फसलों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा था।
सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। अब सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने पर गर्म दिन महसूस होने लगे हैं। एक बार फिर सोमवार से मौसम में बदलाव होने लगा है। आसमान में बादल छाने के साथ हवा भी चलने लगी है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ अमर नाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे आंशिक बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा की संभावना है। अगर बारिश हुई और हवा चली तो गेहूं की फसल गिरने का भी अंदेशा है। वहीं फसलों में बालियां आ जाने से पौधों में वजन गया है। जिससे ज्यादा बारिश नहीं झेल पाएंगी। किसान राम प्रकाश, सूरजदीन, रामदेव व बसंत कुमार ने बताया कि अब फसलें पकाई की ओर हैं। ऐसे में बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें