फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के विरोध में उतरे कई राजनीतिक दल

विज्ञापन
09 : गौरीगंज : चीन के राष्ट्रपति का गुरुवार सुबह पुतला फूंकने जा रहीं सपा नेत्री व पार्टी कार्यकर्त? - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के शहीद जवानों के मामले में गुरुवार को कई राजनीतिक दलों के नेता सड़क पर उतर आए। नेताओं ने न सिर्फ कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी वहीं चीन के राष्ट्रपति का पुतला एवं चीनी झंडा जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

भाजपा नेता सुधांशु शुक्ला की अगुवाई में गुरुवार को भारतीय सेना के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील की गई। सपा जिला महिला महासचिव गुंजन सिंह की अगुवाई में समर्थकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए चीन के झंडे को जलाकर विरोध जताया। सपा नेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि देश के शहीद हुए 20 जवानों का बदला 20 हजार चीनी सैनिकों को मारकर लिया जाए। सपा नेता सूबेदार यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर आंबेडकर प्रतिमा पर शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सपा नेता ने कहा कि चीन के हिंसक व्यवहार को देखते हुए भारत सरकार को सामरिक के साथ-साथ आर्थिक जवाब भी देना चाहिए। चीनी कंपनी को दिए गए ठेके तत्काल प्रभाव से समाप्त कर आयात पर अंकुश लगाना चाहिए। कहा कि सरकार को देशहित में सभी कदम बहुत मजबूती के साथ उठाने चाहिए। इस मौके पर भोलानाथ यादव, वकील, प्रेम प्रकाश यादव, सरवन जायसवाल, सचिन, आजाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें