फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Sun, 15 Nov 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और वैज्ञानिक कार्यक्रम में ट्रॉफी व प्रमा
विज्ञापन
जगदीशपुर। किताबी ज्ञान के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा मिलने से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नई खोजों के प्रति रुचि बढ़ती है। इसी उद्देश्य से शनिवार को जिला विज्ञान क्लब की ओर से एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर में विज्ञान प्रदर्शनी और वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भौतिक विज्ञान पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नए प्रयोगों के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीशपुर राजेश विक्रम सिंह, सीटेड के निदेशक संजय सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य इंजीनियर रामरतन, मान सिंह राठौर और प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह ने किया। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अजय कुमार सिंह ने महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन की खोजों और योगदान की जानकारी दी।

रणवीर महिला महाविद्यालय मुसाफिरखाना के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप कुमार निगम ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए केवल सैद्धांतिक जानकारी पर्याप्त नहीं है। प्रयोगशाला में प्रयोग और व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी हैं। संजय गांधी पॉलीटेक्निक के प्राचार्य ने रेडियो वेव, रडार वेव और ग्रीन एनर्जी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें