फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चों ने सीखे रचनात्मकता के गुर

Fri, 22 May 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पिसियांवा के समरकैंप में योग सीखते बच्चे।-संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पिसियांवा में बृहस्पतिवार से शुरू हुए सात दिवसीय समर कैंप में छात्र-छात्राओं ने योग, आसन, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। शिक्षक अशोक ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में भी अब निजी स्कूलों की तरह समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



कैंप से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासन विकसित करने और छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कैंप में बच्चों को योग और ध्यान के जरिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है। रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों ने चित्रकला, समूह चर्चा और अन्य अभ्यासों में रुचि दिखाई।


विद्यालय प्रशासन के अनुसार समर कैंप 27 मई तक चलेगा। प्रतिदिन आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों को मानसिक विकास, स्वच्छता और अच्छे व्यवहार से जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें