फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहर पार कर डेढ़ किमी दूर स्कूल जा रहे बच्चे

Fri, 01 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। बहादुरपुर ब्लॉक के पूरे जमादार गांव में संचालित प्राथमिक स्कूल का विलय कोटवारमऊ प्राथमिक विद्यालय में कर दिया गया है। स्कूल बंद होने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। बच्चों को पैदल ही नहर पार कर करीब डेढ़ किमी दूर स्कूल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



परिषदीय विद्यालयों के विलय के निर्णय से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। पूरे जमादार गांव के बच्चे जब कोटवारमऊ प्राथमिक विद्यालय जाते हैं तो उन्हें दाउदनगर नहर को पार करना पड़ता है। स्कूल की दूरी ज्यादा होने के कारण बच्चों की उपस्थिति भी घट गई है। अधिकांश अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उन्हें स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं।


पहले जहां इस विद्यालय में लगभग 28 बच्चे पढ़ते थे, अब विलय के बाद मुश्किल से 15 बच्चे नए स्कूल तक पहुंच पा रहे हैं। शेष बच्चे घर पर ही हैं। अभिभावक रमेश कुमार ने बताया कि लंबे और जोखिम भरे रास्ते के कारण छोटे बच्चों को स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं लगता।
विज्ञापन

अभिभावक संतराम का कहना है कि पास में ही स्कूल चालू रहे तो बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं आएगी। स्कूल तक पहुंचने में लगने वाला समय और खतरा दोनों कम होंगे।


विद्यालय की शिक्षिका कामिनी यादव और शिक्षामित्र शशिकला बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए लगातार अभिभावकों से संपर्क कर रही हैं, लेकिन विद्यालय की दूरी और बारिश में रास्ते की खराब स्थिति से परेशानी पैदा हो रही है। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सानू ने बताया कि पूरे जमादार में 30 बच्चों से कम संख्या थी, जिसे नजदीकी स्कूल में संबद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें