फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे चाचा ने की थी मासूम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव देवी चरण का पुरवा मजरे दुलापुर कला में पांच मार्च की रात हुई मासूम की हत्या उसके सगे चाचा ने की थी। संपत्ति में हिस्सेदारी के विवाद में हुई इस हत्या के आरोपी चाचा व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

गांववासी राम विलोन के नौ वर्षीय पुत्र धीरज की पिछले पांच मार्च की रात सोते समय चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने राम विलोन की पत्नी मालती को भी घायल कर दिया था। मालती की तहरीर पर पुलिस ने राम विलोन के चाचा सुखदेव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार सुबह एसओ रविंद्र सिंह ने किटियावां मोड़ के पास से राम विलोन के सगे छोटे भाई रंजीत कुमार व उसके साथी अमरनाथ निवासी कादीपुर थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रंजीत ने बताया कि राम विलोन व भाभी मालती देवी मेरा हिस्सा नहीं दे रहे थे। जिससे परेशान होकर सोचा, जिस लड़के के लिए हिस्सा नहीं दे रहे हैं उसी को मैं खत्म कर दूंगा।
विज्ञापन

इस पर रात में सोते समय मैंने धीरज की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। मालती के जाग जाने पर उसे भी घायल कर दिया। रंजीत की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका व चाकू के अलावा खून से सनी जींस बरामद की गई। एसपी ने बताया कि घटना के बाद से लग रहा था कि नामजदगी गलत है। पुलिस ने जांच की तो असली आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें