फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के लॉकडाउन को लेकर सख्त हुई पुलिस

विज्ञापन
03 : गौरीगंज : अमेठी शहर में गुरुवार रात फल की दुकान को सील करातीं एसपी। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। करीब दो माह तक चले लॉकडाउन के बाद शुरू हुए अनलॉक वन में भी रात नौ से सुबह पांच बजे तक सभी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। बावजूद इसके जिले में लोग इसका पालन नहीं कर रहे। रात्रि लॉकडाउन को प्रभावी बनाया जा सके इसके लिए गुरुवार रात भ्रमण पर निकलीं एसपी ने अमेठी में दो दुकानों को सील कराने के साथ दो दुकानदारों व एक बाइक सवार से जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर करीब दो माह तक चले लॉकडाउन के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर 31 मई को जिला प्रशासन ने अनलॉक वन से जुड़ी एडवायजरी जारी की थी। जारी एडवायजरी में दुकानें खोलने व बंद करने के लिए अलग-अलग दिन व समय का रोस्टर नियत किया गया था। दुकानें खोलने व बंद करने का समय जहां सुबह नौ से रात आठ बजे तक था वहीं रात नौ से सुबह पांच बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहने की बात कही गई थी।
जारी एडवायजरी नहीं मानने पर केस दर्ज करने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी थी। बावजूद इसके लोग अनलॉक वन से जुड़े नियम माननेे को तैयार नहीं हैं। लगातार मिल रही इन शिकायतों के बाद एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने गुरुवार देर रात अमेठी शहर का जायजा लिया। शहर भ्रमण पर निकलीं एसपी को फल की कई दुकानें खुली मिलीं। टाइम ओवर होने के बावजूद दुकानें खुली रहने से नाराज नाराज एसपी ने दो दुकानों को सील कराने के साथ दो दुकानदारों व एक बाइक सवार से मौके पर ही जुर्माना वसूल किया। एसपी ने कहा कि दोबारा के निरीक्षण में जो भी लॉकडाउन को तोड़ता मिलेगा उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें