संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी सिटी। जिले के 70234 अंत्योदय कार्ड धारकों की इस बार होली की गुझिया की मिठास ज्यादा महसूस होगी। उन्हें जनवरी माह से अब तक की चीनी मुहैया कराई जाएगी। इसका वितरण 15 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को यह चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मार्च माह में वितरित होने वाले नि:शुल्क राशन के साथ मुहैया कराई जाएगी।
डीएसओ नीलेश उत्पल ने बताया कि निर्धारित रोस्टर में कोटेदारों को नियमानुसार उपभोक्ताओं को नि:शुल्क राशन के साथ अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलोग्राम चीनी 54 रुपये में वितरित करने को कहा गया है। बताया कि यदि कोटेदार अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलोग्राम चीनी निर्धारित दर और निशुल्क राशन वितरण में अनियमितता करता है तो कार्रवाई की जाएगी।