अमेठी सिटी। जिले में भीषण ठंड व शीतलहर के बीच छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाने में असुविधा हो रही थी। ऐसे में सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाओं का समय बदला गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अब विद्यालय संचालन का समय सुबह 10 से शाम तीन बजे तक होगा, जबकि इससे पहले 9:30 से 3:30 बजे तक विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। (संवाद)