फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन का बदला रूट, यात्रियों को हुई परेशानी

Mon, 18 Nov 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इकलौती प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन का रूट बदलने से गौरीगंज से यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को या तो यात्रा स्थगित करनी पड़ी या फिर उन्हें दूसरे संसाधनों से सफर करना पड़ा। कुछ अन्य ट्रेनों के भी रूट बदले गए थे। ऐसे में यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन



लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए इकलौती प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है। गौरीगंज से इस ट्रेन के जरिए सफर करने वाले यात्रियों को रविवार को निराश होना पड़ा। हरचंद्रपुर-गंगागंज रेलवे स्टेशन के मध्य अंडरपास निर्माण के लिए जारी ब्लॉक आदेश के कारण इस ट्रेन का संचालन लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर होते हुए प्रतापगढ़ रूट पर किया गया। ऐसे में यात्रियों को या तो यात्रा स्थगित करनी पड़ी या फिर निजी संसाधनों से गंतव्य के लिए जाना पड़ा।

गौरीगंज पहुंचे यात्री कपिल देव पाठक, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लिए ट्रेन का टिकट बुक करवाया था। सोचा था कि पैसेंजर से एक बजे तक प्रयागराज संगम पहुंच कर गंगा स्नान व दर्शन करने के बाद शाम छह बजे ट्रेन पकड़ कर मुंबई के लिए रवाना होंगे। लेकिन ट्रेन का रूट बदलने से अब किराये का वाहन बुक कर रवाना होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



यही हाल प्रयागराज संगम स्नान व दर्शन करने जाने वाले अन्य यात्रियों का भी रहा। इसके अतिरिक्त जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल भी परिवर्तित मार्ग से संचालित हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने कहा कि ट्रेन के परिवर्तित मार्ग से संचालित होने का आदेश तीन दिन पहले जारी हुआ था, जिसका प्रचार-प्रसार करवाया गया। सोमवार से सभी ट्रेनें निर्धारित रूट से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें