अमेठी सिटी। ब्लॉक अमेठी के गांव लाला का पुरवा मजरे सोमपुर मनकंठ स्थित खेल मैदान में आयोजत क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। रविवार को फाइनल मुकाबला चचकापुर टीम और बेलखौर टीम के बीच हुआ। मैदान में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बेलखौर टीम ने 10 ओवर में 135 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चचकापुर टीम ने मात्र दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के खिलाड़ी शैलेष 64 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बेलखौर टीम और उमेश इलेवन गौरीगंज टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेलखौर टीम ने आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 117 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश इलेवन गौरीगंज टीम सभी विकेट खोकर मात्र 95 रन पर ही सिमट गई। दूसरा सेमीफाइनल मैच महराजपुर टीम और चचकापुर टीम के बीच हुआ। मैदान में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी महराजपुर टीम ने आठ ओवर में 95 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चचकापुर टीम ने छह ओवर चार गेंद व सात विकेट से मैच को जीत लिया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता व अधिवक्ता रवि शुक्ल और कार्यवाहक अमेठी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे जाने का अवसर मिलता है। इस दौरान मनोज पांडेय, अनमोल शुक्ल, पिंकू मिश्र, शीतला यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।