फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को टूल किट के साथ बांटे गए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बेरोजगारों को रोजगार देेने के लिए शासन के निर्देश पर बुधवार को सभी ब्लॉकों में रोजगार मेला आयोजित हुआ। मेले में स्थानीय स्तर पर कौशल विकास के माध्यम से तकनीकी जानकारी हासिल करने और उद्योग स्थापना की विधि बताई गई। मौके पर मनरेगा जॉब कार्ड के साथ टूल किट व विभिन्न उद्योग स्थापना के स्वीकृत लाभार्थियों को सहमति प्रमाण पत्र के साथ ऋण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

मेले में मौजूद बेरोजगारों में तकनीकी विधा बढ़ाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के साथ संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर मनरेगा योजना में जॉबकार्ड, उद्योग स्थापना के लिए पीएम स्टार्टअप, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, माटी कला, अप्रेंटिसशिप योजना के तहत चिन्हित लाभार्थियों का टूल किट दिए गए। विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 387 लोगों को रोजगार तो सीएचसी संचालकों की मदद से 335 लोगों का मनरेगा जॉबकार्ड बनाते हुए रोजगार दिया।
कार्यक्रम में नामित नोडल अधिकारियों ने लोगों को स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह व उद्योग स्थापना की जानकारी दी। चिन्हित लाभार्थियों को सहमति पत्र देते हुए प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई। सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि मेेले में पंजीकृत सभी बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए जल्द ही योजना से लाभान्वित करते हुए जिले में रोजगार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें