फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 21.22 लाख रुपये से बनेगा सीसी मार्ग

Thu, 23 Jan 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 सीसी मार्ग के लिए प्रस्तावित भादर के टीकरमाफी स्थित दुरई का पुरवा-धोए संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भादर ब्लॉक क्षेत्र के टीकरमाफी स्थित दुरई का पुरवा से धोएं संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला खड़ंजा मार्ग पूरी तरह बदहाल है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिला पंचायत ने मार्ग को सीसी मार्ग में तब्दील करने के प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने मंजूर कर लिया है। धनराशि भी स्वीकृत कर ली गई है।
विज्ञापन

भादर ब्लॉक क्षेत्र के टीकरमाफी स्थित दुरई का पुरवा से धोएं संपर्क मार्ग को जोड़ने वाले खड़ंजा मार्ग से प्रतिदिन पांच हजार लोग आवागमन करते हैं। मार्ग जर्जर होने से लोगों को बरसात व अन्य मौसम में आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इसी मार्ग से टीकरमाफी धाम में दर्शन-पूजन के लिए और बाजार के लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत की बैठक में स्थानीय डीडीसी ने मुद्दा उठाया था। इसके बाद सीसी मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर सर्वे कराया गया। सर्वे के बाद 21.22 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था।
शासन से मंजूर होने के बाद जिला पंचायत को आवंटित 15वें वित्त आयोग से सीसी मार्ग निर्माण के लिए 21.22 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही ठेकेदार नामित कर सीसी मार्ग का निर्माण पूरा होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय नागरिक जगन्नाथ पांडेय, कमलेंद्र सिंह, हरीश चंद्र कनौजिया, ज्वाला प्रसाद प्रजापति, अभय राज मौर्य सहित ग्रामीणों ने सीसी मार्ग निर्माण स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई है ।
विज्ञापन


जल्द पूरा होगा प्रस्तावित कार्य
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीसी मार्ग निर्माण कार्य में ठेकेदार नामित करने संग अन्य प्रक्रिया गतिमान है। ठेकेदार नामित होने के बाद विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में सीसी मार्ग निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। मार्ग का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें