फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Thu, 23 Jan 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज एसपी कार्यालय के बाहर मौजूद सपा के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अयोध्या के महंत राजू दास की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद जिले के सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सपा कार्यकर्ता बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और एएसपी को ज्ञापन सौंप कर महंत के खिलाफ केस दर्ज करने व कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

अयोध्या के महंत राजू दास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। एएसपी हरेंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर राजू दास पर मुकदमा दर्ज करने व कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि महंत ने जिस तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को लेकर टिप्पणी की है, उससे सपा के अलावा आम जनता में भी आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान सपा प्रवक्ता राजेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव, महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, पंकज शुक्ल, केडी सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें