फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोर्ट के आदेश से सात पर केस

Wed, 28 May 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला कारागार में बंद बेनीपुर निवासी रियाजुद्दीन की ओर से कोर्ट में दिए गए पत्र पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला 30 अगस्त 2024 को हुई मारपीट से जुड़ा है।
विज्ञापन



रियाजुद्दीन का आरोप है कि गांव के कमालशाह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने सुनियोजित तरीके से उनके भाई हकीमुद्दीन उर्फ बच्चा पर लाठी-डंडों और फरसे से जानलेवा हमला किया था। शोर सुनकर पहुंचे अन्य परिजनों को भी पीटा गया। पीड़ित ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी तहरीर और वीडियो साक्ष्य को नजरअंदाज कर विपक्षियों की एफआईआर दर्ज की गई।



कोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग वाली पेन ड्राइव सौंपे जाने के बाद आदेश जारी हुआ। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बेनीपुर गांव निवासी कमालशाह, मकसूद राना, हसतम राना, मुनव्वर राना, सायरा बानो, महमूद राना और तराना बेगम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें