फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली न मिलने से बिफरे ग्रामीण

Wed, 28 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। टिकरी फीडर के अंतर्गत आने वाले पूर्वी लोनियापुर गांव के ग्रामीण बिजली कटौती से परेशान होकर मंगलवार को भेटुआ विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि 22 मई से गांव में बिजली पूरी तरह से बंद है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन




ग्रामीण रामकेवल चौहान, जियालाल पाल, रामकिशोर चौहान, रामखेलावन, राधेश्याम चौहान, मनोज कुमार और सौरभ समेत कई लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के खराब होने की जानकारी चार बार पावर हाउस को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह से खराब पड़ा है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित है।



ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बच्चों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी में बिना बिजली के हालात बदतर होते जा रहे हैं। जेई दर्पण श्रीवास्तव ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए समय से पत्र भेजा गया था। सोमवार को नया ट्रांसफार्मर मिलना था, लेकिन उपलब्ध नहीं हो सका। अब ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो गया है, जिसे मंगलवार शाम तक बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें