फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 12 Mar 2024 11:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर रविवार की रात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक के मौत की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच व कार्रवाई में जुटी है।रामगंज थाने के कुंरग गांव निवासी अनुज कुमार यादव (22) रविवार की देरशाम बाइक से औझी गांव के पास स्थित अपनी पोल्ट्री फार्म जा रहे थे। रास्ते में अयोध्या- प्रयागराज हाईवे स्थित शारदा सहायक खंड-49 नहर के पुल पर प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर जा रही कार बाइक को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अनुज को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन अनुज को लेकर ट्राॅमा सेंटर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। अनुज की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक अनुज ने दुर्घटना के समय हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें