फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद कुमार घोसियान व महजबीं रस्तामऊ की प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आयोग के निर्देश पर रिक्त दो ग्राम पंचायतों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। गणना के दौरान जामो के घोसियान में आनंद कुमार तो सिंहपुर के रस्तामऊ गांव मेें महजबी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

गणना के बाद आरओ ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए रिपोर्ट आयोग को भेज दी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पिछले दिनों जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने जनपद में रिक्त तीन ग्राम प्रधान पदों पर निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की थी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन के दौरान गौरीगंज के सोगरा में एक प्रत्याशी के नामांकन करने से जहां उसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दे दिया गया था वहीं सोमवार को जामो ब्लॉक के घोसियान व सिंहपुर ब्लॉक के रस्तामऊ गांव में मतदाताओं ने प्रत्याशियों की किस्मत को बैलेट बॉक्स में कैद कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को मतों की गणना के दौरान जामो ब्लॉक के घोसियान गांव में आनंद कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। आनंद कुमार को 409 व गजराज को 190 मत मिले। 40 मत अवैध पाए गए। गणना के बाद आरओ ने आनंद कुमार को विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र दिया। सिंहपुर के रस्तामऊ ग्राम प्रधान पद के मतों की गणना के दौरान महजबी ने 1546 मत प्राप्त कर अपनी निकटमत प्रतिद्वंद्वी रुकसाना को 369 मतों से हराया।
मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा का प्रबंध जिला प्रशासन की ओर से किया गया था। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि मतों की गणना आयोग के निर्देशानुसार सपंन्न हो गई है। प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने के साथ आयोग को सूचना दी गई है।
गणना कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
जामो विकास खंड में मतगणना के लिए नामित आरओ पशु चिकित्साधिकारी व एआरओ बीईओ जगदीशपुर के विलंब से पहुंचने से प्रभावित गणना कार्य को एडीएम ने गंभीरता से लिया है। एडीएम ने दोनों अधिकारियों के साथ गणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले गणना कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति निर्वाचन आयोग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें