फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिकअप की चपेट में आई साइकिल, व्यवसायी की मौत

Tue, 23 Jun 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। अलीपुर गांव निवासी फेरी व्यवसायी सत्यनारायण (60) की साइकिल रविवार रात जामों-वारिसगंज मार्ग पर पूरे कंडी गांव के पास पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में सत्यनारायण की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



निशा के मुताबिक उनके ससुर सत्यनारायण साइकिल से गांव-गांव घूमकर बर्तन बेचने का काम करते थे। रविवार को वह बर्तन बेचकर घर लौट रहे थे। जामों-वारिसगंज मार्ग पर पूरे कंडी गांव के मोड़ के पास स्थित ईंट भट्ठे के निकट पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी साइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


चालक वाहन समेत मौके से चला गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी जामों पहुंचाया और परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सत्यनारायण की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बहू निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई शीतला प्रसाद बार-बार यह कहते हुए फफक पड़ते हैं कि रविवार को ही दोनों की आखिरी मुलाकात हुई थी।


बेटे अमित कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार और सनोज कुमार भी गमगीन नजर आए। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि बहू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें