फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 86 लाख से बनेगा पुल, राहगीरों को मिलेगी राहत

Fri, 20 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। रामशाहपुर से शमशेरियां स्थित दुर्गन भवानी मंदिर जाने वाले मार्ग पर आवागमन की परेशानी जल्द दूर होगी। पुरखीपुर के पास नाले पर बने संकरे और जर्जर पुल की जगह नया पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इसके निर्माण पर 86 लाख रुपये खर्च करेगा। इससे आसपास के गांवों के लोगों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौजूदा पुल की चौड़ाई कम होने से एक समय में केवल एक वाहन ही गुजर पाता है। सामने से दूसरा वाहन आने पर किसी एक को रुककर इंतजार करना पड़ता है। जर्जर पुल से गुजरते समय हादसे का भी खतरा बना रहता है। रामशाहपुर, हरदोइया समेत आसपास के गांवों के लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। त्योहारों और विशेष अवसरों पर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से परेशानी और बढ़ जाती है।
हरदोइया निवासी उमेश पांडेय, राजापुर के माधव यादव तथा गंगा सिंह का पुरवा निवासी रामप्यारे और काशी प्रसाद मिश्र ने पुल निर्माण को जरूरी बताया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराया जाएगा। काम जल्द शुरू कर समय से पूरा करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें