फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:'सनातनी एकजुट हैं, मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर की अभिलाषा जल्द पूरी होगी', स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बयान

Thu, 19 Nov 2026 01:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

यूपी के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अब ज्यादा समय नहीं है जब देश के 120 करोड़ सनातनियों की अभिलाषा पूरी होगी। उन्होंने कहा कि हमारा देश अब श्रेष्ठ भारत बनने की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
यूपी के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा के विवादित स्थल को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उस स्थल को देखने के बाद मन करता है कि कोई एक कुदाल हाथ में दे दे तो उसे खोदकर हटा दें। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल वहां भव्य कृष्ण मंदिर बनकर तैयार होगा। 120 करोड़ सनातनियों की यह अभिलाषा पूरी होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समय अगर सभी सनातनी एकजुट हो गए होते तो बाबर ही नहीं, बाबर के बाप की भी औकात नहीं थी कि वह राम मंदिर और कृष्ण मंदिर को गिरा सके। उन्होंने कहा कि आज सनातनी जिस तरह एकजुट हुए हैं, उससे देश में एक नई स्थिति बनी है। भारत पहले भी श्रेष्ठ राष्ट्र था और पूरे विश्व को रास्ता दिखाता था। अब देश फिर उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मयंकेश्वर शरण सिंह ने वर्ष 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के साथ देश आगे बढ़ रहा है। हर सनातनी की इच्छा भी पूरी होगी। उनके मुताबिक, मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर निर्माण की अभिलाषा करोड़ों लोगों से जुड़ी है और इसे पूरा होने में अधिक समय नहीं लगेगा। मंत्री ने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र करते हुए कहा कि ये तीनों हमेशा से उनका मुद्दा रहे हैं और आगे भी रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें