फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रेल ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

Tue, 14 Jan 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रेल ट्रैक के किनारे सोमवार सुबह अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने महिला की पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन




रामगंज थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर रामपुर गांव के पास ट्रैक के किनारे सुबह 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा था। महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। सुबह उधर शौच करने गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक अजयेंद्र पटेल ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पंचनामा कर शव पहचान के लिए मॉर्च्यूरी में रखा गया है। प्रथमदृष्ट्या ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। 72 घंटे तक पहचान की कोशिश की जाएगी। उसके बाद पोस्टमार्टम करवाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें