फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 14 Jan 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। रिश्तेदार के घर नाती संग बाइक से जा रही एक बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटन में बाइकसवार नाती मामूली रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन



बाजारशुकुल थानाक्षेत्र के काजीपुर मर्दान गांव निवासी नौशाद अली की पत्नी इसरतुल निशा (58) सोमवार को नाती मोनिस संग उतेलवा गांव रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर उतेलवा मोड़ के पास बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में इसरतुल निशा संग मोनिस घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक भाग निकला।


मदद को आए लोगों ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने इसरतुल निशा को मृत घोषित कर दिया। उपचार के बाद मोनिस की हालत में सुधार होने पर उसे दवा देकर घर भेज दिया दिया। इसरतुल की मौत की खबर रिश्तेदारों संग परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसरतुल की मौत की सूचना बेटे श्मशाद, फिरोज व बेटी अफरोज बानो, फिरदौस बानो, तबस्सुम बानो, तरन्नुम बानो को हुई तो सबका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रिश्तेदार भी इसरतुल की मौत से गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें