फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीएलओ ने 45 मतदाताओं को मृतक दिखा सूची से हटाए नाम

Fri, 07 Nov 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ ने 45 जीवित को मृतक दिखा मतदाता सूची से नाम हटा दिए। शिकायत होने पर बीडीओ अंजली सरोज ने नाराजगी जताते हुए बीईओ को पत्र भेजकर तत्काल लापरवाह बीएलओ को हटाने और नए सिरे से सर्वे कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



महोना पूरब ग्राम पंचायत के प्रधान कमाल अब्बास की शिकायत ने चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की मनमानी को उजागर कर दिया है। बीडीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बीएलओ विवेक कुमार मिश्र (शिक्षामित्र) की प्रस्तुत मतदाता सूची की रैंडम जांच करवाई तो बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। बीडीओ ने बीईओ को भेजे पत्र में बताया कि जांचे गए कुल 89 डेटा में से 47 में गंभीर त्रुटियां मिली हैं। विलोपन सूची में दर्ज 82 नामों में से 45 नाम ऐसे हैं, जो मौके पर जीवित हैं और गांव के स्थायी निवासी हैं।


इसके साथ ही परिवर्धन सूची में भी सात में से दो नाम गलत पाए गए हैं। बीएलओ की इस लापरवाही को मतदाताओं के अधिकार के साथ खिलवाड़ मानते हुए बीडीओ ने बीईओ को तत्काल प्रभाव से विवेक कुमार मिश्र को बीएलओ के कार्य से हटाने और किसी अन्य सक्षम कर्मचारी को नियुक्त करने का आदेश दिया है। बीडीओ ने यह भी निर्देश दिया है कि संपूर्ण महोना पूरब ग्राम पंचायत में मतदाता सूची का सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ दोबारा कराया जाए। लापरवाही के लिए जिम्मेदार बीएलओ पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कर आख्या उनके कार्यालय को भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें