फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

Tue, 20 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर क्षेत्र में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। पार्टी
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा कालिकन धाम, थाना परिसर और ब्लॉक मुख्यालय होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन




हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के जयघोष से देशभक्ति के रंग में सभी को रंग दिया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत और वीरता का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से हम वीर सैनिकों को नमन करते हैं। यात्रा में देवी शरण सिंह, गोकुलेश तिवारी, राम सिंह, अंगद सिंह, रामचंद्र मिश्रा, चंद्रकेश यादव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें